अमर उजाला
Sat, 24 May 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
शेयर की गई तस्वीरों को एक्ट्रेस ने इटली के ताओरमिना से शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अलग-अलग दृश्यों को दिखाया है।
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि उनके नजर में इटली का ताओरमिना शहर ऐसा दिखता है।
साझा की गई एक तस्वीर में अभिनेत्री समुद्र किनारे बैठी हुई हैं, जिसमें वो बिकनी पहने हुए दिख रही हैं। इसके साथ में उन्होंने ब्लैक गॉगल और राउंड हैट भी लगाया हुआ है।
वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने इटली के नारंगी संतरों को भी दिखाया है, जो पेड़ों पर लगे हुए हैं।
इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने गुलाबी और सफेद रंग के फूलों की खूबसूरती दिखाई है।
इसके अलावा एक और तस्वीर में देसी गर्ल ने ताओरमिना की सड़कों पर चलने वाले सार्वजनिक साधन को दिखाया है, जो नीले रंग की है। इस साधन पर वह बैठी हुई सफर का आनंद लेती दिख रही हैं।
अभिनेत्री ने इस तस्वीर में पहाड़ों की खूबसूरती को दिखाया है। इसमें एक्ट्रेस व्हाइट कलर की लूज शर्ट पहने दिख रही हैं और साथ में राउंड हैट और चश्मा लगाए रखा है।
इतना ही नहीं अभिनेत्री ने इटली के ताओरमिना के लजीज व्यंजनों का भी स्वाद लिया, जिसमें उन्हें पिज्जा खाते हुए देखा जा सकता है।
उम्मीद से धीमी रही भूल चूक माफ की शुरुआत, अब वीकेंड से लगी है आस