अमर उजाला
Wed, 20 September 2023
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी साल की मोस्ट अवेटेड वेडिंग में से एक होगी
ये कपल 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है
शादी की रस्मों के बीच ये भी चर्चा हो रही है कि अपनी कजिन सिस्टर परिणीति की शादी के लिए ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा कब भारत आएंगीं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका 23 सितंबर को भारत आएंगी और शादी के जश्न में हिस्सा लेने के लिए सीधे उदयपुर के लिए रवाना होंगी
बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा परिणीति और राघव की दिल्ली में हुई सगाई में भी शामिल हुई थी
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की लाड़ली मालती भी अपनी मौसी की शादी में अपनी मां के साथ आएंगीं
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निक जोनस अपनी साली साहिबा की शादी में शामिल होने के लिए अपने शेड्यूल में बदलाव करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं
टीवी की इन एक्ट्रेसेस ने कम उम्र में हासिल की शोहरत