अमर उजाला
Mon, 8 April 2024
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं
अल्लू अर्जुन सिर्फ साउथ में ही नहीं हिंदी दर्शकों के बीच भी खूब लोकप्रिय हैं
उनकी पिछली फिल्म 'पुष्पा' को हिंदी दर्शकों ने खूब पसंद किया था
वहीं, इस फिल्म के सीक्वल का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जो 15 अगस्त को रिलीज होगी
अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में लालकृष्ण राघवेंद्र राव की फिल्म 'गंगोत्री' से की थी
इसके बाद साल 2004 में आई उनकी फिल्म 'आर्या' सुपरहिट रही थी
इसके बाद अल्लू अर्जुन एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आए और उनकी गिनती साउथ के बड़े सितारों में होने लगी
अल्लू अर्जुन को फिल्म फेयर के साथ-साथ उनके किरदार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है
आज अल्लू अर्जुन की पहचान देश के बड़े सुपरस्टार्स में होती है
बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये हसीनाएं