अमर उजाला
Fri, 17 January 2025
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर चुकी है और अब आज इसने अपने 44 दिन पूरे कर लिए हैं
आज पुष्पा 2 द रूल का सिनेमाघरों में सातवां शुक्रवार था, फिल्म की कमाई में आज गिरावट दर्ज की गई है
गुजरते दिनों के साथ फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पुष्पा 2 ने आज 39 लाख रुपये की कमाई की
बीते दिन गुरुवार को फिल्म ने 70 लाख रुपये की कमाई की थी
वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 1225.09 करोड़ रुपये हो चुका है
आज सिनेमाघरों में आजाद और इमर्जेंसी जैसी फिल्में रिलीज हुईं, जिसका असर पुष्पा 2 की कमाई पर भी पड़ा है
हालांकि, उम्मीद है कि इस वीकएंड एक बार फिर पुष्पा 2 करोड़ रुपये के आंकड़ें को छू सकती है
अजित की 'विदामुयार्ची' से डरे धनुष? आगे खिसकाई 'नीक' की रिलीज डेट