अमर उजाला
Mon, 16 December 2024
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है और कमाई के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ रही है
फिल्म अभी सिनेमाघरों से उतरी भी नहीं है कि सोशल मीडिया पर इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर खबरें सामने आ रही हैं
अब घर बैठे दर्शकों को भी जल्द ही 'पुष्पा 2' देखने का मजा मिलने वाला है, क्योंकि अगले साल यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा 2' 9 जनवरी, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी
हालांकि, अभी निर्माताओं की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, फिलहाल आधिकारिक एलान का इंतजार है
फिल्म में रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, सुनील, राव रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकारों की टुकड़ी है
'श्रीवल्ली' के साथ काम करना चाहता है ये बॉलीवुड स्टार