एक बार जरूर देखें आर माधवन की ये फिल्में, दमदार एक्टिंग जीत लेगी आपका दिल

अमर उजाला

Sun, 23 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम- @actormaddy

हाल ही में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘केसरी’ के दूसरे भाग का संकेत मिल गया है, जिसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में आर माधवन अपने अभिनय का जादू बिखेरते दिखेंगे।

Image Credit : यूट्यूब

आज जानेंगे अभिनेता आर माधवन की वो फिल्में, जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग के आप दीवाने हो जाएंगे।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

शैतान

अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म में आर माधवन ने अपने किरदार से सबको चौंका दिया था। फिल्म में माधवन ने एक खूंखार आदमी का रोल निभाया है, जो काला जादू करके एक हंसते-खेलते परिवार के जीवन में भूचाल ला देता है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

गुरू

2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में आर माधवन ने अभिषेक के दोस्त का किरदार निभाया था, जिसमें उनकी शानदार एक्टिंग थी। 

Image Credit : instagram

विक्रम वेधा

तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' में आर माधवन ने एक पुलिस अधिकारी विक्रम की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में माधवन के किरदार ने जान डालने का काम किया था, इनके अपोजिट में विजय सेतुपति ने एक स्मगलर का किरदार निभाया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम

थ्री इडियट्स

यह फिल्म दोस्ती पर बनी शानदार फिल्मों में शुमार है, जिसमें तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। आर माधवन ने इसमें फरहान कुरैशी का किरदार निभाया है, जो अपने फोटोग्राफी के पैशन को फॉलो करना चाहता है।

Image Credit : instagram

रहना है तेरे दिल में

यह एक रोमाटिंक फिल्म है, जो एक कल्ट क्लासिक फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में आर माधवन ने मैडी के रूप में दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में आर माधवन के अलावा दिया मिर्जा और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

Image Credit : instagram

तनु वेड्स मनु

कंगना रनौत और आर माधवन अभिनीत यह फिल्म दर्शकों को खूब भायी थी। माधवन ने इस फिल्म में एक साधारण और शांत मनु का किरदार निभाया था। अभिनेता के इस किरदरा ने एक खास पहचान दिलाई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

रॉकेट्री:  द नंबी इफेक्ट

यह फिल्म इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में आर माधवन ने शानदार अभिनय किया था। इसके अलावा माधवन ही इस फिल्म के निर्देशक, निर्माता, और लेखक थे। 

Image Credit : instagram

रंग दे बसंती

आमिर खान अभिनीत इस फिल्म में आर माधवन ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट अजय सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी भूमिका भले ही छोटी थी, लेकिन दर्शकों के दिलों पर छा गई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

दिशा पाटनी ने शॉर्ट ड्रेस में दिखाया खूबसूरत अंदाज

इंस्टाग्राम @dishapatani
Read Now