अमर उजाला
Thu, 1 May 2025
‘शिद्दत’, ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘पटाखा’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी।
टीवी की दुनिया में भी उन्होंने ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ धारावाहिक से घर-घर पहचान बनाई। ‘ईशानी’ के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया है।
आज राधिका मदान का 30वां जन्मदिन हैं। अभिनेत्री ने टीवी से करियर की शुरुआत करते हुए फिल्मों तक का सफर तय किया। पढ़ते हैं उन्होंने कैसे तय किया यह सफर।
राधिका ने साल 2018 में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने ‘चम्पा कुमारी’ का किरदार निभाया।
इस फिल्म के बाद राधिका ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। वह मर्द को दर्द नहीं होता, अंग्रेजी मीडियम, शिद्दत और सरफिरा जैसी फिल्मों में नजर आईं।
राधिका ने अपने इंडस्ट्री में अपने काम के अनुभवों को साझा करते हुए एक इंटरव्यू में साझा किया था कि उन्होंने 40 से 50 घंटे तक काम किया है।
अभिनेत्री ने यह भी साझा किया था कि बीमार रहने के बाद भी उन्होंने काम किया है, क्योंकि छुट्टी नहीं ले सकते आपको शूट पूरा करने होता है।
राधिका से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी है, जब वह पहले दिन ही सेट से भाग गई थीं। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने इसका खुलासा किया था।
राधिका ने साझा किया था कि शूटिंग के पहले ही दिन एक सीन के लिए उन्होंने कई रीटेक दिए थे। इससे परेशान होकर वह सेट से भाग गई थीं।
राधिका ने बताया था कि जब वह भाग गई थीं, तब सेट पर लोग उन्हें टूढ़ने लगे और फिर उन्हें वापस लेकर आए।
इस निर्देशक की एक फिल्म को मिले 16 अवॉर्ड्स, संवेदनशील मुद्दों के लिए मशहूर है ये डायरेक्टर; जानें नाम