अमर उजाला
Fri, 18 July 2025
अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी आगामी फिल्म 'राहु केतु' की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसकी आधिकारिक घोषणा एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दी है।
अभिनेता ने अपने को-एक्टर्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में एक्टर को वरुण शर्मा के साथ देखा जा सकता है, जिसमें दोनों आसमान की ओर देखते हुए फोटो क्लिक करा रहे हैं।
इस तस्वीर में फिल्म में मुख्य भूमिका में मौजूद तीनों कलाकार दिख रहे हैं, जिसमें वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और शालिनी पांडे नजर आ रही हैं।
वहीं इसमें 'राहु केतु' फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी में फिल्म से जुड़े सभी सदस्य केक काटकर जश्न मना रहे हैं।
अगर इस तस्वीर की बात करें, तो इसमें फिल्म के डायरेक्टर विपुल विग और पुलकित सम्राट नजर आ रहे हैं।
इसमें फिल्म के सभी क्रू मेंबर्स काफी खुश दिख रहे हैं और फोटो क्लिक करा रहे हैं।
तस्वीरों को शेयर करते हुए पुलकित सम्राट ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म करने का एलान करते हुए सभी को धन्यवाद दिया है।
पुलकित सम्राट के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही ओटीटी में भी डेब्यू करने वाले हैं। वह ‘ग्लोरी’ में दिखेंगे, जिसमें वह एक बॉक्सर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
मालदीव से आरती सिंह ने शेयर की बिकिनी में ग्लैमरस तस्वीरें, यहां देखें