अमर उजाला
Sat, 3 May 2025
1 मई 2025 को अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। यह अभिनेता की साल की दूसरी फिल्म है।
इससे पहले अजय देवगन ‘आजाद’ में नजर आए थे। इस फिल्म से उनके भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बॉलीवुड डेब्यू किया।
अजय देवगन की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ‘रेड 2’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया।
‘रेड 2’ पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस से किया। वहीं, दूसरे दिन 39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
फिल्म के अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो दो दिनों में इसने 31.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘रेड 2’ के बजट की बात की जाए तो कहा जा रहा है कि यह 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
'रेड 2' में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर और रितेश देशमुख, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, यशपाल शर्मा, सुप्रिया पाठक, श्रुति पांडे और बृजेंद्र काला जैसे कलाकार हैं।
पीली ड्रेस में वामिका गब्बी ने कराया बोल्ड फोटोशूट