अमर उजाला
Fri, 16 May 2025
अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपने दो हफ्ते पूरे कर चुकी है।
दूसरे हफ्ते गुरुवार को रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 15 दिनों में 136.35 करोड़ रुपए हो गई है।
‘रेड 2’ को पिछले हफ्ते किसी फिल्म के रिलीज न होने का फायदा मिला है।
हालांकि, इस हफ्ते टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ के रिलीज होने से ‘रेड 2’ पर असर पड़ सकता है।
‘रेड 2’ का अब अगला लक्ष्य 150 करोड़ के आंकड़े को पार करना है। जिसके लिए उसे अब टॉम क्रूज से मुकाबला करना होगा।
अगर इस वीकेंड फिल्म की कमाई में उछाल आया, तो फिल्म आसानी से 150 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है।
‘रेड 2’ में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख के काम को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
कान फिल्म फेस्टिवल से जैकलीन ने शेयर की तस्वीरें, ‘वुमन इन सिनेमा’ में शामिल होने के लिए जताया आभार