अमर उजाला
Tue, 13 May 2025
अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी रफ्तार बनाए हुए है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने 12 दिन पूरे कर चुकी है और अभी भी फिल्म की कमाई अच्छे आंकड़ों में हो रही है।
12वें दिन अपने दूसरे सोमवार में भी ‘रेड 2’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 करोड़ की कमाई की है।
इसके साथ ही फिल्म अब तक कुल 125.75 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है।
‘रेड 2’ विक्की कौशल की ‘छावा’ के बाद इस साल बॉलीवुड को मिली दूसरी बड़ी हिट फिल्म है।
‘रेड 2’ को इस हफ्ते कोई नई फिल्म रिलीज न होने का भी फायदा हुआ है।
अजय देवगन की फिल्म के सामने कोई मजबूत चुनौती नहीं है। इस समय साउथ की ही दो फिल्में ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’ ही बॉक्स ऑफिस पर बनी हैं।
‘रेड 2’ में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
आलिया का डेब्यू, ऐश्वर्या का चार्म; कान फिल्म फेस्टिवल में ये भारतीय सितारे बिखेरेंगे जलवा