अमर उजाला
Sat, 2 May 2026
शुक्रवार को सिनेमाघरों में रितेश देशमुख अभिनीत और निर्देशित मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भी रिलीज हुई।
‘राजा शिवाजी’ का हिंदी वर्जन भी साथ ही रिलीज किया गया। जानिए, पहले दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म के मराठी वर्जन ने 8 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।
छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और स्वराज्य हासिल करने की अमर गाथा को फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में दिखाया है। फिल्म में शिवाजी महाराज का किरदार रितेश देशमुख ने किया है।
सलमान खान ने ‘राजा शिवाजी’ में जीवा माहाला (जीवाजी महाले) का किरदार निभाया है। जीवा माहाला छत्रपति शिवाजी महाराज के एक वफादार अंगरक्षक और खास योद्धा थे। उन्होंने एक बार शिवाजी महाराज का जीवन बचाया था।
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख और सलमान खान के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, विद्या बालन, बोमन ईरानी जैसे उम्दा एक्टर्स शामिल हैं।
रितेश के नाम का मंगलसूत्र ब्रेसलेट फ्लॉन्ट करती दिखीं जेनेलिया