अकबर बन छोटे पर्दे पर छाए थे रजत टोकस अभिनेता रजत टोकस आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं रजत ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी रजत टोकस ने टीवी पर अपनी शुरुआत 'सांई बाबा' धारावाहिक के साथ की थी मगर अभिनेता को पहचान 'धरती का वीर पुत्र पृथ्वीराज चौहान' से मिली थी रजत टोकस ने चंद्रनंदिनी और जोधा अकबर जैसे धारावाहिकों में भी मुख्य किरदार निभाए थे वह टेलीविजन के पॉपुलर शो नागिन में भी नजर आ चुके हैं .....