अमर उजाला
Fri, 6 June 2025
राज कुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' को थिएटर्स में रिलीज हुए आज 15 दिन हो गए। फिल्म आज ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है।
फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन करीब 50 लाख रुपये का कारोबार कर लिया। अब तक इसने कुल 67.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
एक दिन पहले गुरुवार को फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे। उससे पहले बुधवार को 1.75 करोड़ का आंकड़ा आया था।
फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 44.1 करोड़ का कारोबार कर लिया था, जिसके बाद लग रहा था कि ये 100 करोड़ भी पार कर सकती है।
फिल्म ने दूसरे वीक में सिर्फ 22 करोड़ का ही बिजनेस किया जिसके चलते ये धीमी पड़ गई।
'भूल चूक माफ' को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है, जिसके बाद सिनेमाघरों में इसके कलेक्शन पर और असर पड़ेगा।
राजकुमार राव की इस फिल्म की कहानी टाइम लूप पर आधारित है, जिसमें एक ही दिन बार-बार आता है।
राजकुमार राव के साथ फिल्म में वामिला गब्बी भी नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।
'हाउसफुल' सीरीज की इस एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की तस्वीरें, यहां देखें