अमर उजाला
Sat, 7 June 2025
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' का बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन जारी है।
फिल्म ने अब अपने 16वें दिन 81 लाख रुपये की कमाई कर ली है। अब तक कुल 16 दिन में फिल्म ने 67.88 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
राज कुमार राव की फिल्म अब ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है, जिसका असर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर पड़ा है।
फिल्म भूल चूक माफ ने पहले वीक कुल 44.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस नंबर डाउन आ गया।
फिल्म ने दूसरे हफ्ते महज 22.5 करोड़ की ही कमाई की। ऐसा लग रहा था मानो फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
फिल्म को अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। फिल्म टाइम लूप के यूनिक कॉन्सेप्ट पर आधारित है।
फिल्म में राज कुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
इन अभिनेत्रियों के टैटू में छिपी है पूरी कहानी, किसी ने हाथ तो किसी ने पीठ पर कराया इंक