अमर उजाला
Sat, 24 May 2025
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ कई रिलीज डेट बदलने के बाद फाइनली रिलीज हुई।
हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से धीमी रही।
अपने पहले दिन इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अपना खाता खोला।
अब वीकेंड पर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है।
‘भूल चूक माफ’ का बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से मुकाबला भी है, जिनमें टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ और ‘केसरी वीर’ प्रमुख हैं।
इस रॉम-कॉम फिल्म को पहले 9 मई को रिलीज होना था। हालांकि, भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद इसे 16 मई को ओटीटी पर रिलीज करने की घोषणा हुई।
लेकिन बाद में सिनेमा हॉल फ्रेंचाइजी के मेकर्स के खिलाफ एक्शन लेने के बाद फिल्म को 23 मई को सीधे थिएटर्स में रिलीज किया गया।
टाइम लूप की कहानी दिखाती इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा रघुवीर यादव, सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और नासिर हुसैनी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
डेब्यू में ही छाईं आलिया भट्ट, तस्वीरें साझा कर बोलीं- ‘हेलो कान’