अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
राजकुमार राव इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 'भूल चूक माफ' 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म में शादी के बारे में दिखाया गया है। आज आपको राजकुमार राव की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें उन्होंने दूल्हा के अलावा दमदार किरदार निभाए हैं।
2023 में रिलीज हुई फिल्म 'भीड़' में कोरोना महामारी के बाद उपजे हालात को दिखाया गया है। इसमें वह ईमानदार पुलिस वाले बने हैं।
फिल्म 'छलांग' (2020) एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में राजकुमार राव ने एक खेल अध्यापक की भूमिका निभाई है। इस किरदार में वह खूब जमें हैं।
2017 में रिलीज हुई फिल्म 'न्यूटन' में राजकुमार राव ने रिटर्निंग ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसमें वह ऐसी जगह चुनाव करवाते हैं जो बहुत संवेदनशील इलाका है।
2016 में रिलीज हुई फिल्म 'अलीगढ़' एक प्रोफेसर पर आधारित थी। इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक सच्चे पत्रकार की भूमिका निभाई थी।
फिल्म 'ट्रैप्ड' (2016) में राजकुमार राव ने एक कॉल सेंटर के कर्मचारी की भूमिका निभाई है। वह एक रूम में बिना खाना- पानी और बिना बिजली के फंस जाते हैं।
'शाहिद' (2012) एक वकील की कहानी पर आधारित है। वह उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ते हैं, जिन्हें आतंकवाद के झूठे आरोप में दोषी ठहराया गया है।
शनाया कपूर ने पहलगाम अटैक पर बोला हमला, कहा- कायर ही निहत्थों पर वार करते हैं