‘धुरंधर’ की सफलता से गदगद राकेश बेदी, शेयर की बीटीएस फोटोज

अमर उजाला

Tue, 9 December 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@therakeshbedi

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन लगभग 22.66 करोड़ रुपये की कमाई की है।  

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म का कुल कलेक्शन भी 148.91 करोड़ रुपये हाे चुका है। फिल्म की सफलता से एक्टर राकेश बेदी काफी खुश हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कुछ बीटीएस फोटो शेयर की हैं। साथ ही कैप्शन लिखा है, 'धुरंधर' हमारी हर कल्पना से परे जा चुकी है।'

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@therakeshbedi

फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने जमील जमाली नाम का ग्रे शेड कैरेक्टर निभाया है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@therakeshbedi

राकेश बेदी ने जो बीटीएस फोटो शेयर की हैं, उनमें उनके साथ रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@therakeshbedi

एक तस्वीर में वह फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@therakeshbedi

एक अन्य तस्वीर में अक्षय खन्ना, राकेश बेदी को गले लगा रहे हैं। दोनों हंसी-मजाक कर रहे हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@therakeshbedi

फिल्म ‘धुरंधर’ एक स्पाई ड्रामा एक्शन फिल्म है, इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आए हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

'यह मर्यादा का मामला है', गर्लफ्रेंड माहिका का गंदा वीडियो बनाने पर पैप्स पर भड़के हार्दिक पांड्या

सोशल मीडिया
Read Now