एक फोटो से मिला था 'कृष 4' का आइडिया, जानिए नौ साल से क्यों अटकी थी फिल्म

अमर उजाला

Fri, 28 March 2025

Image Credit : ट्विटर

बॉलीवुड की पहली सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ‘कृष’ की अगली कड़ी ‘कृष 4’ का दर्शक काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-hrithikroshan

‘कृष’ फ्रेंचाइजी के लेखक और निर्देशक राकेश रोशन ने साल 2016 में फिल्म के चौथे भाग की घोषणा की थी। जिसके बाद से 9 साल बीत चुके हैं, लेकिन फिल्म अब तक बन नहीं पाई है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-rakesh_roshan9

राकेश रोशन ने बताया था कि उन्हें कृष 4 का आईडिया गणेश जी की एक तस्वीर को देखकर आया था, जिसमें बप्पा कृष के रूप में थे। यहां से उन्हें लगा कि कृष की लोकप्रियता को देखते हुए इसका अगला पार्ट बनाना चाहिए।

Image Credit : एक्स@iHrithik

2016 में घोषणा के बाद फिल्म के क्रिसमस 2020 में रिलीज होने की भी बात कही गई थी, लेकिन कोविड के चलते फिल्म अटक गई।

Image Credit : rakesh_roshan9

अब ‘कृष 4’ को लेकर अब तक की सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है कि अभिनेता ऋतिक रोशन खुद ‘कृष 4’ का निर्देशन भी करेंगे।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@hrithikroshan

इस फ्रेंचाइजी की अब तक हर फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था, लेकिन इस बार राकेश रोशन की जगह ऋतिक रोशन फिल्म का निर्देशन करेंगे।

Image Credit : एएनआई

फिल्म की घोषणा के 9 साल बाद भी फिल्म के न बन पाने का सबसे बड़ा कारण फिल्म का ओवर बजट होना बताया जा रहा है। मेकर्स फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं, यही कारण है कि फिल्म अब तक फ्लोर पर नहीं आ पाई है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@rakesh_roshan9

जानकारी के मुताबिक, अब राकेश रोशन ने यशराज फिल्म्स के साथ ‘कृष 4’ के लिए हाथ मिलाया है और अब फिल्म के साल 2026 में फ्लोर पर आने की उम्मीद है।

Image Credit : एएनआई

‘कृष 4’ को लेकर बीच में ये खबरें भी आई थीं कि इस फिल्म में ऋतिक हीरो और विलेन दोनों ही भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@hrithikroshan

इस सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी साल 2013 में आई थी, जो ‘कृष 3’ थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबेराय और कंगना रनौत नजर आए थे।

Image Credit : ट्विटर

साल 2003 में आई फिल्म ‘कोई मिल गया’ से इस सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की शुरूआत हुई थी। ये भारत की पहली साई-फाई सुपरहीरो फ्रेंचाइजी है। ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की अब तक आईं सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@hrithikroshan

ऋतिक रोशन से पहले इन एक्टर्स ने भी निर्देशन में आजमाया हाथ, जानें कौन हुआ पास और फेल?

इंस्टाग्राम @hrithikroshan
Read Now