अमर उजाला
Tue, 18 March 2025
ऋतिक रोशन ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत सारी मुश्किलों का सामना किया है।
हाल ही में उनके पिता राकेश रोशन ने एएनआई से अभिनेता के हकलाने के बारे में खुलकर बात की।
उन्होंने साझा किया कि एक पिता का तौर पर ऋतिक के हकलाने की समस्या के बारे में उन्हें कैसा महसूस होता है?
उन्होंने कहा, "मुझे बुरा लगता था। वह बहुत सी बातें कहना चाहता है। वह बहुत पढ़ा-लिखा और बहुत बुद्धिमान हैं, लेकिन वह हकलाने की वजह से खुद को रोक लेते थे।"
“एक बार मुझे याद है कि वह दुबई में था और वह बस थैंक यू दुबई कहना चाहता था। वह डी शब्द पर अटक जाता था..." "उसने खुद को बाथरूम के अंदर बंद कर लिया था।”
ऋतिक रोशन ने भी अपनी हकलाने की समस्या के बारे में कई बार बात की है। उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में इससे कैसे जूझते थे।
अनुष्का सेन के स्टाइलिश अंदाज पर फैंस फिदा, निक्की तंबोली का दिखा बोल्ड अंदाज