अमर उजाला
Sat, 25 May 2024
राखी सावंत कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने बताया था कि उनके गर्भाशय में ट्यूमर है
ट्यूमर की सर्जरी के लिए राखी अस्पताल में भर्ती हुई थीं और तीन घंटे तक उनका ऑपरेशन भी चला
सर्जरी के बाद भी राखी अस्पताल में ही हैं, अब डॉक्टर ने राखी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की है
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि कोकाटे ने बताया कि वह और उनकी टीम राखी सावंत की देखभाल कर रही है
उन्होंने बताया कि राखी ने सर्जरी करवाई है, लेकिन अस्पताल की अनुमति के बिना उनकी स्थिति या उनके निदान के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया
यह सर्जरी मुंबई के डीएन नगर स्थित कोकाटे के निजी क्लिनिक में की गई, जहां डॉक्टर अभी भी प्रैक्टिस करते हैं
तलाक की अफवाहों के बीच फिर दुल्हन बनीं दलजीत, किया सोलह शृंगार