'मैं फाइटर हूं और वापस लौटूंगी', सर्जरी से पहले बोलीं राखी सावंत

अमर उजाला

Fri, 17 May 2024

Image Credit : सोशल मीडिया
राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हैं, मेडिकल जांच में उनके पेट में ट्यूमर पाया गया है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@rakhisawant2511

राखी सावंत ने अपनी सेहत का हाल बताते हुए कहा कि शनिवार को उनकी सर्जरी है

Image Credit : इंस्टाग्राम-@rakhisawant2511

मुश्किल समय में राखी हिम्मत से काम ले रही हैं, उन्होंने कहा, 'मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी। डॉक्टर्स को मेरे गर्भाशय में 10 सेमी का ट्यूमर मिला है, जिसकी सर्जरी शनिवार को होगी'
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@rakhisawant2511

राखी ने आगे कहा, 'मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी है। बचपन से कई मुश्किलों का सामना किया है, मुझे पता है कि मुझे कुछ नहीं होगा, मुझ पर मेरी मां का आशीर्वाद है, वे मेरे साथ हैं'

Image Credit : इंस्टाग्राम-@rakhisawant2511

राखी ने आगे कहा, 'मैं एक फाइटर हूं और मैं वापस लौटूंगी, छोटा सा ट्यूमर ही तो है, निकल जाएगा, मैं वापस आऊंगी, नाचूंगी और गाऊंगी, लोगों का मनोरंजन करूंगी

Image Credit : इंस्टाग्राम
राखी ने भावुक होकर बताया, 'मुझे जरा भी पता नहीं था कि मेरे अंदर ट्यूमर है, मैं तो टॉवल पहनकर डांस कर रही थी, घर लौटी तो बेहोश हो गई, मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि ट्यूमर है'
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

साल दर साल कान फेस्टिवल में बदला ऐश्वर्या का लुक, खूब बिखेरा जलवा

सोशल मीडिया
Read Now