अमर उजाला
Thu, 30 January 2025
कुछ दिनों पहले राखी सावंत अपनी तीसरी शादी की वजह से सुर्खियों में आई थीं
पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने राखी को शादी के लिए प्रपोज किया था
इतना ही नहीं, राखी ने कई इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी कि वह डोडी से शादी करने जा रही हैं और शादी पाकिस्तान में होगी, जबकि भारत में रिसेप्शन होगा
हालांकि अब डोडी ने यू-टर्न ले लिया है और राखी को फ्रेंड जोन में डाल दिया है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने राखी के साथ कोलाब किया है
उन्होंने कहा- सलाम वालेकुम हिंदुस्तान पाकिस्तान, मैं डोडी खान, कुछ दिन पहले आपने मेरे सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें मैंने राखी सावंत को प्रपोज किया
बिलकुल ठीक देखा आपने, उन्हें प्रपोज करने की वजह ये थी कि मैं बहुत अच्छे से उन्हें जानता हूं, उनको जब मैंने जाना पहचाना तो एक खुदा से मोहब्बत करने वाला इंसान उनके अंदर दिखा
उन्हें जीवन में बहुत परेशानी हुई, माता-पिता ने अपना खो दिया, उनकी बीमारी और तकलीफ में उनके साथ रही, उनकी जिंदगी में एक शख्स आया
आपको पता है उन्होंने क्या किया, बहुत बड़े ट्रॉमा से वो निकली, इस्लाम कबूल किया, उमराह किया, फातिमा नाम रख लिया, माशाल्लाह बहुत बड़ी बात है, मुझे अच्छा लगा मैंने प्रपोज किया
मेरा ख्याल ये है कि लोगों को ये स्वीकार नहीं, क्योंकि जितने मुझे मैसेज और वीडियो आए, उतना तो मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता
राखी जी, आप मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं, बहुत प्यारी दोस्त हैं, आप हमेशा रहेंगी, डोडी खान की दुल्हन तो शायद नई बन पाईं
पाकिस्तान की बहू आप जरूर बनेगी ये मेरा आपसे वादा है, मैं करवाऊंगा आपकी शादी, पाकिस्तान में करवाऊंगा
कन्नड़ निर्माता ने नानी की 'हाय पापा' को बताया अपनी फिल्म की सस्ती कॉपी