अमर उजाला
Thu, 13 February 2025
इन दिनों वैलेंनटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन से सितारे हैं जो इस साल शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे।
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 में शादी की। इस साल वह शादी के बाद अपना वैलेंटाइन डे मना रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी इस साल शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे। दोनों की शादी 23 जून 2024 में हुई थी।
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अभिनेता सिद्धार्थ के साथ साल 2024 में शादी की थी। इस वैलेंटाइन वीक पर वह एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं।
शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्या ने 4 दिसंबर 2024 को शादी की। दोनों अपना पहला वैलेंटाइन डे वीक मना रहे हैं।
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे पहला वैलेंटाइन वीक मना रहे हैं। वह 11 दिसंबर 2024 को शादी के बंधन में बंधी थीं।
आरती सिंह और दीपक चौहान ने 25 अप्रैल 2024 में शादी की थी। दोनों इंस्टाग्राम पर अपनी बेहतरीन फोटो शेयर करते हैं। फिलहाल वह वैलेंटाइन वीक मना रहे हैं।
जब 15 साल की रेखा को इस एक्टर ने किया अचानक किस