अमर उजाला
Sat, 11 January 2025
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जिसे फैंस और क्रिटिक्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है
इस बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता के घर के बाहर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं
एक वीडियो में राम चरण के घर के बाहर फैंस उनकी तस्वीरें, बैनर और तख्तियां लहराते हुए नजर आ रहे हैं और राम चरण का नाम ले रहे हैं
फैंस का प्यार देखते हुए राम चरण अपने फैंस से मिलने के लिए घर की खिड़की पर आए और उनका अभिवादन किया
इतना ही नहीं वह अपने फैंस से मिलने के लिए भी आए, इस दौरान एक प्रशंसक ने उन्हें फोटो फ्रेम भी गिफ्ट किया
‘गेम चेंजर’ में राम चरण के अलावा, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील और नवीन चंद्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं
माता चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचीं यामी गौतम, टेका मत्था