अमर उजाला
Fri, 20 December 2024
राम कपूर एक अंतराल के बाद इंस्टाग्राम पर वापस आ गए हैं, वापस आकर उन्होंने अपनी तस्वीरों से हड़कंप मचा दिया है
इस बार सिर्फ उनकी मौजूदगी ही चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि उनका अविश्वसनीय शारीरिक परिवर्तन भी चर्चा का विषय है
लंबे ब्रेक के बाद अपनी पहली पोस्ट में राम कपूर ने मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें वह काफी दुबले और फिट नजर आ रहे थे
अपनी पोस्ट में राम ने लिखा- हाय दोस्तों, इंस्टाग्राम से थोड़ी देर की अनुपस्थिति के लिए माफी चाहता हूं, मैं खुद पर काफी काम कर रहा था
राम की अगली पोस्ट में वे अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ मिरर सेल्फी में नजर आए, फोटो पर लिखा है- 42 कपूर
ऐसा लग रहा है कि राम ने 42 किलो वजन कम कर लिया है, अब राम पहले से काफी पतले हो गए हैं, जिस पर फैंस भी चौंक गए
राम कपूर के काम की बात करें तो वह 'कसम' और 'बड़े अच्छे लगते हैं', जैसे शो के लिए मशहूर हैं और आखिरी बार जियो सिनेमा के खलबली रिकॉर्ड्स में देखे गए थे
मुंबई के डब्बावालों ने किया दिलजीत दोसांझ का दिल खोलकर स्वागत, कहा-डब्बावाला का सलाम