रामायण पर आधारित थी अमेरिका में दिखाई गई पहली भारतीय फिल्म भारत में सिनेमा की शुरुआत से ही फिल्ममेकर्स ने भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर उतारने की पूरी कोशिश की है 1930-40 के दशक में पूरे भारत में अलग-अलग भाषाओं में रामायण पर आधारित कई फिल्में बनी हैं 1943 में बनी डायरेक्टर विजय भट्ट की फिल्म 'राम राज्य' एक बहुत खास फिल्म थी बता दें कि विजय भट्ट की 'राम राज्य' के नाम यूएसए में प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म होने का रिकॉर्ड भी है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सिनेमा को कुछ खास पसंद नहीं करते थे, लेकिन बापू ने जो एकमात्र भारतीय फिल्म देखी वो विजय भट्ट की 'राम राज्य' थी विजय भट्ट की फिल्म 'राम राज्य' की कहानी रामायण पर आधारित होने से ही दर्शकों ने इस फिल्म को इतना प्यार दिया कि फिल्म के हिस्से में बहुत कामयाबी आई रामायण पर आधारित थी अमेरिका में दिखाई गई पहली भारतीय फिल्म