जानिए रामायण के श्रीराम अरुण गोविल हैं कितने अमीर? रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं बता दें कि लोकसभा चुनाव में अरुण गोविल को बीजेपी ने मेरठ से उम्मीदवार बनाया है आइए जानते हैं कि राजनीति में आने वाले रील लाइफ के राम यानी अरुण गोविल कितनी संपत्ति के मालिक हैं... मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण गोविल की कुल संपत्ति लगभग 38 से 40 करोड़ रुपये के करीब है अरुण गोविल सालाना 10 से 12 लाख रुपये कमाते हैं, हाल ही में आई फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए अरुण ने 80 लाख रुपये फीस ली थी अरुण गोविल के पास मुंबई में अपना घर है और हाल ही में उन्होंने एक लग्जरी कार भी खरीदी हैं सादगी से भरी जिंदगी जीने वाले अरुण गोविल को अब नेता के रूप में खुद को साबित करना है ताकि लोग उन्हें याद रखें अरुण गोविल