जब सेट पर सिगरेट पीते पकड़े गए थे अरुण गोविल अरुण गोविल ने 'रामायण' में भगवान श्रीराम का ऐसा रोल निभाया था तो हर कोई उन्हें सच में भगवान मान बैठा था ऐसे में जब एक बार अरुण सेट पर सिगरेट पीते पकड़े गए तो उन्हें खूब गालियां मिली थीं अपनी इस गलती का खुलासा खुद अरुण गोविल ने 'द कपिल शर्मा' शो में किया था अरुण गोविल ने बताया कि एक तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए जब वो साउथ इंडिया में थे, जिसमें वो भगवान बालाजी का रोल निभा रहे थे तब उन्होंने नई-नई सिगरेट पीनी शुरू की थी, ऐसे में शूटिंग के बीच में अरुण को सिगरेट की तलब लगी तो वह एक कोने में जाकर सिगरेट पीने लगे एक शख्स उन्हें सिगरेट पीते देख कहा कि हम आपको भगवान मानते हैं और आप यहां बैठकर सिगरेट पी रहे हैं इस बात का अरुण गोविल पर इतना गहरा असर हुआ उन्होंने फिर कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाया अरुण गोविल