अमर उजाला
Tue, 26 March 2024
नितेश तिवारी की 'रामायण' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं
फिल्म की आधिकारिक घोषणा बाकी है, कथित तौर पर रणबीर के साथ साई पल्लवी फिल्म में नजर आएंगी
भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी झलक फैंस के सामने आई है
रणबीर के प्रशंसकों ने अपने तीरंदाजी प्रशिक्षक के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं
रणबीर की हेडस्टैंड करते हुए एक तस्वीर उनके ट्रेनर ने साझा की, जिसमें उन्होंने रामायण का हैशटैग लगाया
अन्य तस्वीरों में रणबीर कथित तौर पर अपने तीरंदाजी कोच के साथ थे, उनके चारों ओर की मेज पर तीर रखे हुए थे
ट्रेनर की पोस्ट और फैन अकाउंट से साझा की गई तस्वीरें यह पुष्टि करते हैं कि अभिनेता 'रामायण' के लिए तीरंदाजी सीख रहे हैं
राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं ये भोजपुरी हसीनाएं