अमर उजाला
Sun, 2 February 2025
आज भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ का जन्मदिन है, इस मौके पर कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता के साथ कई तस्वीरें शेयर की और उनके जन्मदिन का जश्न मनाया
अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार, “जीवन में हमेशा सफल रहिए ऐसे ही प्यार देते रहिए, आप जैसा स्टार हमारे भोजपुरी सिनेमा के लिए गर्व है”
अभिनेत्री ने आग लिखा, “सारी हीरोइनों के चाहते हैं आप क्योंकि आप हमारे शाहरुख खान हैं”
आम्रपाली दूबे ने भी अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, उन्होंने कई तस्वीरों वाला एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें वह निरहुआ के साथ नजर आ रही हैं
उन्होंने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दिनेश लाल यादव जी, भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें, समृद्ध रखें, दीर्घायु रखें और आप हमेशा सबके दिलों पर राज करते रहें
शिल्पा ने शमिता को दी जन्मदिन की बधाई, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान