अमर उजाला
Fri, 11 July 2025
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' के फर्स्ट लुक से चर्चा में हैं।
अब अभिनेता ने एक खबर और देकर अपने फैंस को उत्साहित कर दिया है।
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार इस बार रणवीर सिंह ने हमर इलेक्ट्रिक एसयूवी कार खरीदी है, जिसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये के आस-पास बताई जा रही है।
इसके कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
Hummer EV SUV कार का निर्माण अमेरिका की कंपनी जनरल मोटर्स ने किया है। अपने डैशिंग और शानदार लुक के कारण ये दुनियाभर में विश्व प्रसिद्ध है।
इस कार की खासियत है कि इसे एक बार फुल चार्च करने पर 505 किलोमीटर तक सफर किया जा सकता है।
वहीं इसमें 178KWH का बैटरी पैक-अप दिया गया है।
इसके अलावा इस गाड़ी की खासियत है कि ये 3.5 सेकेंड में ही 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आगामी फिल्म 'धुरंधर' में देखा जाएगा। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने की संभावना है।
'मेट्रो इन दिनों' की बॉक्स ऑफिस पर फूली सांसें, जानें अब तक का कलेक्शन