अमर उजाला
Fri, 3 April 2026
फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 15वें दिन भी अच्छी कमाई की है।
19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 102.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
पहले हफ्ते में इसने बॉक्स ऑफिस पर 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे।
गुरुवार को 17.80 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसकी कुल कमाई 937.32 करोड़ रुपये हो गई है।
अब यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'धुरंधर' थी। इसने भारत में 840.20 करोड़ रुपये कमाए थे।
भारत में अच्छी कमाई करने के साथ 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड कुल 1492.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह फिल्म 'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर सकती है। 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में 1742.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
1000 करोड़ क्लब से कुछ ही दूर 'धुरंधर 2', जानें कुल कलेक्शन