अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ढेर सारे फैंस से घिरे नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा गया कि अपने पसंदीदा सुपरस्टार से मिलने के लिए फैंस बेताब नजर आएं। अभिनेता को चारो ओर से फैंस ने घेर रखा था।
कथित तौर पर अभिनेता हाल ही में मुंबई में बाहर आएं और उन्हें देखकर भीड़ दीवानी हो जाती है।
इस दौरान रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहन रखा था और अपने लंबे बालों को पीछे करके बांध रखा था और अपने स्टाइल को पूरा करने के लिए काला चश्मा पहना।
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था।
अभिनेता के आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘डॉन 3’ और ‘धुरंधर’ में नजर आएंगे।
प्रियंका ने साझा किया अपना ब्यूटी सीक्रेट, बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज