अमर उजाला
Thu, 5 June 2025
आज गुरुवार के दिन यानी कि 5 जून को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इस खास मौके पर एक्ट्रेस राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पशु-पक्षियों की तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिन्हें उन्होंने खुद क्लिक की हैं। आइए देखें तस्वीरें।
इस तस्वीर में राशा थडानी ने एक बाघ की फोटो क्लिक की है, जो गुस्से में दिख रहा है।
वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने दो तस्वीरों को एक साथ पोस्ट किया है, जिसमें बाघ एक ही स्थान पर अलग-अलग पोज में नजर आ रहा है।
साझा की गई इस तस्वीर में एक दुर्लभ पक्षी की तस्वीर है। एक दृश्य में वह उड़ने का प्रयास कर रहा है, तो दूसरे दृश्य में उड़ रहा है।
इस तस्वीर में उन्होंने दो भालुओं की तस्वीर क्लिक की है, जिनमें उन्हें जंगल में घूमते हुए देखा जा सकता है।
शेयर की गई इस तस्वीर में रंग-बिरंगी पक्षी दिख रहे हैं, जिन्हें आमतौर पर गौरैया कहा जाता है।
इस तस्वीर में भारत देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर दिख रहा है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
वहीं इस तस्वीर की बात करें तो इसमें बगुला दिख रहा है, जो अपने भोजन के लिए पानी में ध्यान लगाए हुए है।
इसके अलावा इसमें उल्लू नाम का पक्षी दिख रहा है, जो दो टहनियों के बीच नजर आ रहा है।
राशा थडानी ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि हम थोड़ा सोचे कि ये पशु-पक्षी कहां गुम होते जा रहे हैं। इसके साथ ही पर्यावरण को बचाने और पेड़ लगाने का संदेश दिया है।
शॉर्ट स्कर्ट में शहनाज गिल ने दिए कई पोज