अमर उजाला
Sat, 12 April 2025
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री स्काई ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर ड्रस पहने नजर आ रही हैं।
राशा की ड्रेस में कई फर्ल नजर आ रहे हैं, जो उनकी ड्रेस को और शानदार बना रही है।
शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेत्री किलर लुक देती नजर आ रही हैं।
वह सभी तस्वीरों में एक शीशे के सामने दिख रही हैं और अलग-अलग पोज देकर फोटो क्लिक करा रही हैं।
उनके इस लुक को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया मिस यूनिवर्स राशा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।
वहीं राशा के काम की बात करें तो वह 'आजाद' फिल्म से अभिनय करियर में डेब्यू करने वाली हैं।
दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, इन एक्टर्स ने पर्दे पर जीवंत किया हनुमान का किरदार