रश्मि गुप्ता बोलीं- पिता के जाने के बाद जिम्मेदारी नहीं आती तो मैं.. टीवी अभिनेत्री रश्मि गुप्ता इन दिनों 'ध्रुव तारा' शो में नजर आ रही हैं हाल ही में, नवभारत टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में रश्मि गुप्ता ने अपने करियर से जुड़ी कई बातें साझा कीं उन्होंने कहा कि अगर उनके ऊपर जिम्मेदारी नहीं होती तो वो शायद कोई मुख्य भूमिका या बड़ा रोल कर रही होती दरअसल, रश्मि अपने पिता के निधन के संदर्भ में अपनी बात रख रही थीं, बकौल रश्मि, उनके पिता के जाने के बाद सारी जिम्मेदारी उन्हीं पर आ गई थी ऐसे में रुपयों की जरूरत के चलते उन्हें जैसा भी किरदार मिला, उन्होंने उसे कर लिया रश्मि गुप्ता 'साथ निभाना साथिया', 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' और 'ये वादा रहा' समेत कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं d