अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब हिंदी फिल्मों में भी अभिनय कर रही हैं। हाल ही में वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आईं।
रश्मिका, आयुष्मान खुराना के साथ भी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ कर रही हैं।
हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग रश्मिका मंदाना ने शुरू की है। शूटिंग एक खूबसूरत शहर में हाे रही है।
रश्मिका ने हाल ही में ‘थामा’ फिल्म की शूटिंग लोकेशन से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
रश्मिक ने ऊटी शहर की एक खूबसूरती तस्वीर साझा की और फिल्म ‘थामा’ का हैशटैग साथ लगाया। साथ ही कैप्शन भी लिखा कि कुछ दिन अब ऊटी में गुजरेंगे।
इसके अलावा रश्मिका ने सामंथा रूथ प्रभु को भी जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उम्मीद की है कि उनका जन्मदिन खास साबित होगा।
रश्मिका मंदाना अपने करियर फ्रंट के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। इन दिनों एक्ट्रेस का नाम विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है।
कौन हैं शुभांगी दत्त? जो बनेंगी अनुपम खेर की 'तन्वी'