अमर उजाला
Thu, 4 September 2025
इन दिनों पंजाब में आई आफत ने कई घरों को तबाह कर दिया है।
इस घटना से कई लोग अपनों से बिछड़ गए हैं और तमाम नागरिकों ने जान गंवा दी है।
पंजाब की इस आपदा पर तमाम सितारे मदद के लिए सामने आ रहे है और वो पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है।
इसमें उन्होंने लिखा, ‘बाढ़ से घर, जिंदगी और शांति छिनते देखना दिल दहला देने वाला मंजर है। कृपया सुरक्षित रहें।’
हालांकि, आपको बताते चलें कि दिलजीत दोसांझ, सोनू सूद, एमी विर्क जैसे कलाकार पंजाब के लिए जमीन पर मदद पहुंचा रहे हैं।
इसके अलावा रश्मिका मंदाना की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें ‘मैसा’ फिल्म में देखा जाएगा।
बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ की हालत नाजुक, ‘कुली’ की बढ़ी मुश्किलें; जानें बुधवार का कलेक्शन