अमर उजाला
Thu, 5 December 2024
'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए भगदड़ मच गई
इस भगदड़ में एक महिला प्रशंसक की मौत हो गई और उसके छोटे बेटे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया
टीम की ओर से पहले बताया गया कि अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सहायता की पेशकश की
वहीं, अब रश्मिका मंदाना की भी इस मामले पर प्रतिक्रिया आई है, उन्होंने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है
रश्मिका ने 'पुष्पा 2' के निर्माता मैत्री मूवीज मेकर्स के ट्वीट को साझा करते हुए कहा कि मुझे इस बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ
इस मामले में हैदराबाद में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है
'श्रीवल्ली' ने विजय देवरकोंडा के परिवार के साथ देखी 'पुष्पा 2'