अमर उजाला
Mon, 19 August 2024
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी छोटी बहन की तस्वीर साझा की है
इन तस्वीरों में वह उनके साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं
तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक भावुक नोट भी लिखा
अभिनेत्री ने लिखा, प्यारी छोटी बहन, ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं, मुझे उम्मीद है कि तुम बड़ी होकर एक खूबसूरत महिला बनोगी, एक ऐसी महिला जिसे हर कोई देखता है और सम्मान देता है’
अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि इस प्रक्रिया में तुम्हें जीवन में बहुत ज्यादा लड़ाइयां नहीं लड़नी पड़ेंगी और मैं तुमसे वादा करती हूं कि मैं तुम्हारी रक्षा करने की कोशिश करूंगी’
अभिनेत्री ने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि तुम इस दुनिया में सुरक्षित और खुश हो, मैं तुम्हारी तरह सभी छोटी लड़कियों के लिए उम्मीद करती हूं कि दुनिया रहने के लिए एक खुशहाल और सुरक्षित जगह बन जाए’
बॉक्स ऑफिस पर लगातार ठंडी पड़ती जा रही है 'डबल इस्मार्ट', जानें पांचवे दिन की कमाई