चिकन का प्रचार करने पर ट्रोल हुईं रश्मिका मंदाना रश्मिका मंदाना देश की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक उनकी फैन फॉलोइंग है हाल ही में रश्मिका एक विज्ञापन की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं विज्ञापन में एक्ट्रेस चिकन का लुत्फ उठाती दिख रही हैं, जिसकी वजह से उनकी आलोचना हो रही है सोशल मीडिया पर बहुत से लोग दावा कर रहे हैं कि रश्मिका अपने इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वह शाकाहारी हैं यही वजह है कि उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है एंटरटेनमेंट डेस्क