अमर उजाला
Thu, 5 December 2024
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' आज 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई
रश्मिका बीते दिन प्रिव्यू प्रीमियर पर अल्लू अर्जुन के साथ हैदराबाद के संध्या थिएटर में फैंस के बीच फिल्म देखने पहुंची थीं
वहीं, आज रश्मिका ने अपने कथित प्रेमी और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के परिवार के साथ 'पुष्पा 2' देखी
आज रश्मिका मंदाना को हैदराबाद के एएमबी मॉल में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में शामिल होते हुए देखा गया
खास बात यह रही कि रश्मिका के साथ विजय देवरकोंडा का परिवार भी था, सभी को थिएटर के बाहर साथ देखा गया
वायरल तस्वीर में रश्मिका को विजय की मां और उनके भाई आनंद देवरकोंडा के साथ देखा जा सकता है
'पुष्पा 2' ने तोड़ा 'आरआरआर' से लेकर 'केजीएफ 2' तक का रिकॉर्ड