अमर उजाला
Mon, 20 April 2026
रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ प्यारा कैप्शन लिखा है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन पोज दे रही हैं और अपनी सैंडल को ठीक कर रही हैं।
रवीना ने पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी बेटी की सैंडल चुराई है।
उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा 'एक दिन ऐसा आता है, जब आप चुपके से अपनी बेटी की सैंडल चुरा लेती हैं।'
इस पोस्ट पर रवीना की 21 साल की बेटी राशा थडानी ने कमेंट करते हुए लिखा है कि आप फायर हैं।
रवीना टंडन अक्सर अपनी बेटी के साथ मस्ती-मजाक करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
रवीना टंडन ने अनिल थडानी के साथ फरवरी 2004 में शादी की थी।
कपल ने साल 2005 में बेटी राशा थडानी का और 2008 में बेटे रणबीर का स्वागत किया।
साड़ी में सामंथा का कातिलाना अंदाज, देखिए तस्वीरें