अमर उजाला
Sat, 31 May 2025
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन का हाल ही में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्मफेयर से बात की है।
इस वीडियो में एक्ट्रेस से उनके फेवरेट गतिविधियों के बारे में पूछा गया, जिसमें उनसे टीवी शो और पंसद के बारे में भी सवाल किया गया।
इतना ही नहीं उनसे लड़कों के बारे में सवाल किया जाता है कि उनको किस तरह के लड़के पसंद हैं।
इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लंबे, गोरे और अच्छे दिखने वाले लड़के पसंद आते हैं।
वहीं उन्होंने बताया कि ईमानदार लड़के उन्हें बेहद पसंद आते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें बदबूदार लड़के पंसद नहीं है और जो गंदी भाषा का प्रयोग करते वो भी बिल्कुल पंसद नहीं आते हैं।
आगे अभिनेत्री ने बताया कि धोखेबाजों से उन्हें सख्त नफरत है। और उन्हें भरपूर नींद लेना खूब पंसद है।
अभिनेत्री के काम की बात करें तो उन्होंने 90 के दशक में कई शानदार हिट फिल्में दी थीं। आखिरी बार उन्हें 'केजीएफ 2' में देखा गया था।
मौनी रॉय ने दुबई के खूबसूरत चांद का किया दीदार, बोलीं- ‘विजय नहीं तो क्या…’