अमर उजाला
Thu, 26 June 2025
भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता रवि किशन भोपाल में आयोजित हुए अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान अभिनेता ने अपनी चर्चित वेब सीरीज 'मामला लीगल है' को लेकर एक बड़ी जानकारी दी।
बातचीत में रवि किशन ने बताया कि 'मामला लीगल है' सीरीज का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस सीरीज के नए सीजन में वो जज की भूमिका अदा करेंगे।
इस कहानी में दिखाया जाएगा कि जब एक जज को किसी कम उम्र वाले को फांसी की सजा देनी होती है, तब उस जज पर क्या बीतती है।
इसके अलावा 'मामला लीगल है' सीरीज के बारे में बताते हुए रवि किशन ने कहा कि इसमें वकीलों के संघर्ष को दिखाया गया है।
अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें तो वो अजय देवगन अभिनीत 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगे।
यह फिल्म सिनेमाघरो में 25 जुलाई को रिलीज होगी।
बर्फ के बीच नेहा मलिक ने साड़ी में दिया कातिलाना पोज, यूजर बोले- तबाही..