अमर उजाला
Sun, 9 February 2025
अभिनेता राम चरण गेम चेंजर के बाद अब अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘आरसी 16’ की तैयारी में जुट चुके हैं
हालांकि, उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘गेम चेंजर’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है
लेकिन अभिनेता अब बुची बाबू सना निर्देशित फिल्म ‘आरसी 16’ के लिए तैयार हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का नया शेड्यूल हैदराबाद में पूरा हो चुका है
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अभिनेता ने अब ब्रेक लिया है और मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं, हालांकि उनके मुंबई जाने की वजह अभी सामने नहीं आई है
राम चरण का नया लुक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी
जान्हवी कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘देवरा’ में जूनियर एनटीआर के साथ देखा गया था, अब वह राम चरण के साथ इस फिल्म में सहयोग कर रही हैं
प्रियंका और जान्हवी कपूर की बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा