हाल ही में, पेरिस ओलंपिक 2024 में दर्शकों ने अलग-अलग खेलों का आनंद लिया और अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया
Image Credit : इंस्टाग्राम @paris2024
इस बार ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट का कुश्ती का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, रील लाइफ की बात करें तो असल जिंदगी के कई पहलवान बड़े-बड़े कलाकारों की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @vineshphogat
द ग्रेट खली पहलवानी की दुनिया का जाना-माना नाम है, उन्होंने राजपाल यादव के साथ स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म 'कुश्ती' में अभिनय किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @rajpalofficial
टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म 'द फ्लाइंग जट्ट' में नाथन जोन्स ने विलेन राका का रोल अदा किया था, वो इससे पहले 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' में भी काम कर चुके हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @tigerjackieshroff
पहलवान गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' में अभिनय किया है, उन्हें जलजला सिंह के किरदार में देखा गया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'ब्रदर्स' में पहलवान हार्व शिरा कई सीन में नजर आए थे
Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar
दोनों बच्चों संग फुर्सत के पल बिताती नजर आईं नयनतारा