अमर उजाला
Tue, 15 July 2025
हाल ही में एक्ट्रेस रीम शेख ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं ।
रीम ने एक सिंपल कुर्ती और प्लाजो कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस का यह सादगी भरा अंदाज फैंस को भी पसंद आया है।
साथ ही फैंस ने रीम शेख की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एल्विश यादव का नाम बार-बार लिखा था।
आखिर रीम शेख और एल्विश का नाम यूजर्स साथ में क्यों ले रहे हैं?
बताते चलें कि रीम शेख और एल्विश यादव ने शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में हिस्सा लिया था। इस शो के दौरान दोनों के बीच खूब-हंसी मजाक हुआ। फैंस को भी इनकी जोड़ी पसंद आई।
एल्विश और रीम की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस ही, एक्ट्रेस की पोस्ट पर एल्विश का नाम लिख रहे हैं।
रीम शेख की पर्सनल लाइफ से हटकर प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह टीवी के अलावा फिल्मों में भी अभिनय करती हैं। इस साल वह फिल्म ‘होमबाउंड’ में भी नजर आईं।
साड़ी में शिल्पा शेट्टी के स्टाइलिश पोज, लूटी लाइमलाइट