अमर उजाला
Tue, 25 March 2025
दिग्गज अभिनेत्री रेखा अक्सर अपनी उपस्थिति से सभी को चौंका देती हैं। हाल ही में कराए गए उनके फोटोशूट ने लोगों को उनकी फिल्म उमराव जान की याद दिला दी।
मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के हालिया फोटोशूट में एक्ट्रेस पारंपरिक परिधान में नजर आईं।
इस दौरान अभिनेत्री ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से सोने की कढ़ाई और जरी का काम किया हुआ एक पारंपरिक हॉट गुलाबी अनारकली ड्रेस पहना।
रेखा ने इसके साथ सोने की पारंपरिक ज्वेलरी भी पहनी, जिसमें पन्ना, मोती और मोतियों से सजी कई परतों वाली कुंदन की माला पहन रखी है।
साथ ही मैचिंग मांग टीका भी पहना, परतदार झुमके, नथ और सुनहरे, गुलाबी और हरे रंग की चूड़ियों ने लुक को और आकर्षक बनाया।
दिग्गज अभिनेत्री के हाथ में फूल, बाजूबंद, कमरबंद, पायल और पैर की अंगूठियों जैसे पारंपरिक भारतीय आभूषणों ने उनके लुक को पूरा किया।
शिल्पा शिरोडकर ने मां अंबे का किया दर्शन, ‘जटाधरा’ को बताया खास अनुभव